• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

नैक की तैयारियों के अंतर्गत विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन।

Published on: 12 Mar 2026

*नैक की तैयारियों के अंतर्गत विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के आंतरिक गुणवत्ता एवं प्रत्यायन प्रकोष्ठ (IQAC) के द्वारा आगामी नैक (NAAC) की तैयारियों को गति प्रदान करने एवं विश्वविद्यालय के सभी टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ को इसके नए दिशा-निर्देशों से अवगत कराने के लिए एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आइक्यूएसी प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर नरसिम्हन ने विस्तार से इसके विभिन्न पहलुओं की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि यद्यपि औपचारिक रूप से अनुमोदित किए गए दिशा निर्देशों की प्रतीक्षा है परंतु फिर भी अभी तक जो मापदंड बनाए गए हैं हमें उनके अनुसार अपने आप को धीरे-धीरे तैयार करना पड़ेगा ताकि जब इसके लिए आवेदन करना पड़े तो एकदम से दबाव महसूस ना हो। उन्होंने यह भी बताया कि अब बाइनरी एक्रीडिटेशन के अंतर्गत पांच लेवल (1 से 5) हर मापदंड के लिए प्रदान किए जाएंगे जिसमें किसी प्रकार का गुणात्मक उत्तर देने की आवश्यकता नहीं होगी और विशेषज्ञों की टीम द्वारा विश्वविद्यालय में विजिट करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। हमें सभी डाटा परिमाणात्मक रूप से उसके उचित साक्ष्यों के साथ अपलोड करना है। 

नये दिशा निर्देशों के अंतर्गत 10 मापदंडों के आधार पर ग्रेडिंग प्रदान की जाती है। 

इनमें करिकुलम अर्थात सिलेबस डिजाइन करना, फैकल्टी संसाधन, विश्वविद्यालय इंफ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय संसाधन एवं उनका प्रबंधन, टीचिंग एवं लर्निंग, करिकुलर इंगेजमेंट, गवर्नेंस एवं एडमिनिस्ट्रेशन, विद्यार्थियों से मिलने वाला आउटकम, रिसर्च एवं इनोवेशन तथा सस्टेनेबिलिटी आउटकम शामिल है। 

इससे पूर्व विश्वविद्यालय की आइक्यूएसी प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर विकास बत्रा, डायरेक्टर रिसर्च प्रोफेसर पंकज कुमार त्यागी एवं वरिष्ठ प्रोफेसर तेज सिंह के द्वारा प्रोफेसर नरसिम्हन का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विधि विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कुसुम के द्वारा किया गया।प्रोफेसर तेज सिंह ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद करते हुए इस व्याख्यान को सभी के लिए बहुत उपयोगी बताया। प्रोफेसर विकास बत्रा ने यह भी बताया कि आगामी शनिवार को इसी विषय पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विश्वविद्यालय के सभी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य भाग लेंगे।